देहरादून: हाई अलर्ट के बावजूद ज्वेलर्स शोरूम में गन पॉइंट पर डकैती डालने कामयाब हुए डकैत

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है लुटेरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बड़ा लूट कांड कर दिया है इसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठना लाजमी है देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया है।

राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया।बताया जा रहा है इस करोड़ की लूट में चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसेऔर गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

देहरादून।राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश सोना चांदी के गहने लूट ले गए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 10:30 बजे राजपुर रोड एश्लेहॉल स्थित रिलायंस शोरूम के कर्मचारियों ने जैसे ही शोरूम खोला वैसे ही बेखौफ बदमाश शोरूम के अंदर घुस गए और करोड़ों रुपए की कीमत के सोना चांदी एवं अन्य जेवर लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पूर्ण विवरण की प्रतीक्षा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!