AAI में 496 जूनियर एग्जीक्यूटिव की भर्ती के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) ने कनिष्ठ कार्यपालक (वायु यातायात नियंत्रण) के 496 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार 1 नवंबर से जारी है। उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर एक्टिव लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के दौरान 1000 रुपये का शुल्क भरना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है

नई दिल्ली। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने कनिष्ठ कार्यपालक (वायु यातायात नियंत्रण) के 496 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 1 नवंबर 2023 से शुरू कर दी है। प्राधिकरण द्वारा जारी विज्ञापन (सं.05/2023) के अनुसार विज्ञापित पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में 30 नवंबर 2023 तक अप्लाई कर सकेंगे।

जो उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट, aai.aero पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

आवेदन से पहले जानें योग्यता
एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को फिजिक्स और मैथ विषयों के साथ फुल टाइम बीएससी डिग्री या किसी भी विषय में इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 30 नवंबर 2023 को 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!