राजधानी में युवक का शव मिलने से हड़कंप

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के मोती बाजार स्थित टमाटर वाली गली में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान कोटि कानासर निवासी मदन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मदन देहरादून के एक होटल में काम करता था। सूत्रों के अनुसार, मृतक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन उसके शरीर पर किसी भी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इस मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!