राजपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, किशोरी बरामद

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0स0: 184/2025 धारा 137(2) बीएनएस का मुकदमा दर्ज किया गया।

घटन की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन कर को आवश्यक निर्देश दिये। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्ध के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस तथा सोशल मीडिया एकाउंट की सहायता से भी आवश्यक जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान नाबालिग को अभिषेक नाम के एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर मध्य प्रदेश ले जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से 25 वर्षीय अभियुक्त अभिषेक पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गणेशी वार्ड करेली नर सिंहपुर को भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहर्ता को बरामद किया गया।

पुलिस टीम:
1-म0उ0नि0 ज्योति पवार
2-अ0उ0नि0 मदन बिष्ट
3-कां0 संदीप कुमार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!