राज्य आंदोलनकारी पोखरियाल को प्रत्याशी बना कांग्रेस ने शहीदों का सपना किया पूरा: राहुल

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल एवं वार्ड प्रत्याशी अभिनय बिष्ट के लिए सोमवार को युवा कांग्रेस नेता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल पंवार रॉबिन ने वार्ड में समर्थकों संग जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने देहरादून नगर निगम के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए अपना प्रत्याशी तक बदल डाला, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है।

उत्तराखंड राज्य के लिए शहीद हुए आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य नहीं बनाया है। भाजपा के निवर्तमान मेयर पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे, लेकिन न जांच हुई न कोई कार्रवाई। निगम के तमाम भ्रष्टाचार सामने आए तो प्रत्याशी बदलकर पर्दा डालने का काम भाजपा ने किया। रॉबिन ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य आंदोलनकारी बड़े भाई विरेंद्र पोखरियाल को चुनाव मैदान में उतारा है। पोखरियाल को राज्य का दर्द है, दून की समझ है। विरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में दून की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर करारी चोट की जाएगी। उन्होंने सभी से शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल एवं वार्ड नानूरखेड़ा से पार्षद पद के लिए अभिनय बिष्ट को वोट देने की अपील की।

उन्होंने कहा भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। वह बस्तियों को तोड़ने का अध्यादेश दो-दो बार लाती है, फिर भी उनका नगर निगम गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाता है। दून में रिस्पना किनारे घरों में लगे लाल निशान बता रहे हैं कि इस बार भाजपा जीती तो इन तमाम घरों को तोड़ा जाएगा। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। हम सड़क से लेकर सदन तक गरीबों के घरों को बचाने की लड़ाई लड़ते रहे और नगर निगम की कमान कांग्रेस के हाथ में आने पर सभी बस्तियों को सुरक्षित करने का काम किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!