देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 जुलाई, 2026 को देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। वहीं हरिद्वार जनपद के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हिमगिरि होटल, हरिद्वार में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कार्यक्रम को युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में आयोजित कर रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 17 जुलाई, 2026 को कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून के परेड़ा ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे तथा युवा और छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूती देंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीतियों का सबसे अधिक दुष्प्रभाव देश के युवाओं पर पड़ा है। वर्षों की पढ़ाई और कठिन परिश्रम के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस पीड़ा को राहुल गांधी ने गंभीरता से समझा है और उनकी आवाज बनने का संकल्प लिया है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जहां छात्र अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम का संदेश प्रदेश के प्रत्येक युवा तक पहुंचाएगी तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी।उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, सुरेन्द्र रांगड़, प्रदीप पोखरियाल, नवीन जोशी, याकूब सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव महेन्द्र सिंह (नेगी गुरु जी) प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, अभिनव थापर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजेश चमोली, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, डॉ. प्रदीप जोशी, गौरव चौधरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, रघुवीर सिंह बिष्ट, बब्बन सती, विजय प्रताप मल्ल, जगदीश धीमान, आशीष सैनी, सुशील डोभाल, संजय कनौजिया कद्दू, उपेन्द्र थापली, यशपाल चौहान, टीटू त्यागी, सूरत सिंह नेगी, सागर मनवाल, श्रम कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कौशल, विकास नेगी, पूनम कंडारी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, ललित भद्री, सुनीत राठौर, मोहन खत्री, मालसी वार्ड पार्षद सुमेन्द्र बोहरा, पार्षद जाहिद अंसारी, अजय रावत, नितिन बिष्ट, विनोद कुमार, प्रशांत खंडूरी, अनुराधा तिवारी, रितेश क्षेत्री, महेश जोशी, मंजू चौहान, सचिन टिचकुले, मदन कोहली, गुलशेर मुन्ना, विशाल मौर्य, अमरजीत सिंह, अनिल बसनेत, नरेशानन्द नौटियाल, हुकम सिंह कठैत, सुलेमान अली, मनवर सिंह, नितिन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन की पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया।













