रेंजर्स ग्राउंड से संडे बाजार शिफ्ट कराने पर व्यापारियों ने कांग्रेस नेताओं को किया सम्मानित

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। पिछले काफी समय से राजधानी के व्यापारियों के लिए नुकसान का कारण बनने के साथ ही जाम का कारण बन रहे संडे बाजार को रेंजर्स ग्राउंड से हटवाने पर व्यापारियों ने कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किया। बुधवार को पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस लालचंद शर्मा का को सम्मानित किया गया।

 

महानगर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने दोनों नेताओं को शॉल पहनाकर फूलों का गुलदस्ता देकर संडे मार्केट हरिद्वार रोड बाईपास आईएसबीटी के निकट शिफ्ट कराने पर आभार जताया। इस अवसर सुनील कुमार बांगा ने कहा कि आपके विशेष प्रयास से यह असंभव काम संभव हुआ जिसके लिए सभी व्यापारी आपका आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं। वैसे भी आप समय -समय पर व्यापारियों की और जनता की आवाज को उठाते रहते हैं इसके लिए भी हम सदैव आपके आभारी हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा शहर में पार्किंग की समस्या और ठेलियों की समस्या के समाधान को लेकर जल्दी ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी देहरादून और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन अपनी मनमानी करता रहता है पटेल पार्क के आगे पार्किंग की कोई आवश्यकता नहीं है वहां पहले भी पार्किंग को हटाने का विरोध किया गया था विरोध करने के बाद पार्किंग को हटा दिया गया था फिर पार्किंग दोबारा शुरू की जा रही है जिसका कांग्रेस हम विरोध करते हैं पार्किंग यहां से हटाई जाए।

महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा आभार एवं धन्यवाद किया और कहा कि व्यापारी लंबे समय से जाम की स्थिति से और बाजारों में व्यापार प्रभावित हो रहा था आपके प्रयास से व्यापारियों को राहत मिली। इस दौरान व्यापारी सुरेश गुप्ता, अरुण कोहली, हिमांशु खुराना, राजेंद्र सिंह घई, राम कपूर, अजीत सिंह, रजत कुमार, आमिर खान, रिंकू जोहर, रमन जोहर, संजीव कुमार, गुरु नेन सिंह, शकील अहमद खान, करण जौहर आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!