लच्छू गुप्ता ने सक्रांति पर बांटे कंबल एवं खिचडी, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट रहे मौजूद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सर्दी को देखते हुए कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता द्वारा पथरी बाग चौक पर जरूरतमंद लोगों को कंबल और प्रसाद के रूप में खिचडी का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली मौजूद रहे।

विधायक विनोद चमोली ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सर्दी और शीतलहर देखते हुए कंबल और गर्म वस्त्र मुहैया कराए जाएंगे

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने लच्छू गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए सभी को मकर सक्रांति के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार, रंजीत भंडारी,नीटू कंबोज, राजकुमार तिवारी, राहुल चौहान, वैजयंती माला, पूनम, बबली, सरताज खान, लालू और राजेश ठाकुर,लालचंद वर्मा, युवा मोर्चा के सोनू सरदार सिंह सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!