वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध मांस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सहसपुर क्षेत्रांतर्गत रामपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस/बिल के पशु का मांस विक्रय करने की शिकायत पर सहसपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त इरशाद को रामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा बिना लाईसेंस एवं बिल के पशु (भैस) का मांस विक्रय किया जा रहा था। साथ ही अवैध पशु कटान करने वाले अभियुक्त इरशाद के साथी आरिफ को वांछित किया गया। बरामद पशु मांस को सुरक्षा की दृष्टि से जमीन में गड्डा खोदकर दबाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
इरशाद पुत्र हनीफ निवासी ग्राम खुशहालपुर , थाना सहसपुर , जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष

वांछित अभियुक्त: आरिफ पुत्र मतलब निवासी कसाई मोहल्ला कस्बा रामपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!