विजय संकल्प यात्रा के दौरान राजधानी में चार जनसभाएं करेगी भाजपा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने 1 जनवरी 2022 को देहरादून महानगर में होने वाली विजय संकल्प यात्रा के दौरान चार स्थानों लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट, साला वाला चौक, साधुराम इंटर कॉलेज कांवली एवं ब्लेसिंग फॉर्म कारगी रोड पर सभाएं करने का निर्णय लिया है। महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा मार्ग तथा कार्यकर्ताओं को यात्रा से संबंधित दायित्व का निर्धारण किया गया।

महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि यात्रा रेसकोर्स गुरुद्वारे से प्रातः 9:00 बजे दर्शन एवं पाठ श्रवण के साथ आरंभ होगी, विजय संकल्प यात्रा सुभाष रोड होते हुए लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट पर पहुंचेगी। सभा के बाद दिलाराम हाथीबड़कला सालावाला चौक पर पहुंचेगी सभा के बाद डाकरा कौलागढ़ चौक बल्लूपुर चौक कावली साधुराम इंटर कॉलेज पर पहुंचेगी सभा के पश्चात जनरल महादेव सिंह रोड लालपुल इंद्रेश अस्पताल होते हुए ब्लेसिंग फॉर्म तक सभा हेतु पहुंचेगी जिसके बाद आईएसबीटी शिमला बाईपास होते हुए सेलाकुई के लिए रवाना होगी।

उनियाल ने बताया कि विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट द्वारा प्रमुख कार्यकर्ताओं को व्यवस्था हेतु दायित्व दिये गये हैं।

विजय संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास एवं विनोद चमोली प्रतिभाग करेंगे एवं विभिन्न स्थानों पर होने वाली सभाओं को संबोधित करेंगे।

महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकर्ताओं को यात्रा की सफलता के लिए सौंपी जिम्मेदारी

बैठक में यात्रा संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल,महामंत्री सतेंद्र नेगी, कमली भट्ट, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, अंशुल चावला,आशीष नागरथ, श्रीमती बृजलेश गुप्ता, डॉ0 उदय पुंडीर, इतवार सिंह रमोला,सुदेश शर्मा, अनुराग भाटिया, श्याम सिंह चौहान, सुभाष बालियान, रविंद्र बाल्मीकि, शंकर रावत, अरविंद जैन, विनोद शर्मा, श्याम पंत उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!