शादी के लिए बनवाने है ज़ेवर, तो ना करें देर, सोने की कीमतों में होने वाली है बढ़ोतरी

MS Malik
By
3 Min Read

नई दिल्‍ली। भारतीय वायदा बाजार में कल लाल निशान में बंद हुआ सोना आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. कल की मंदी से चांदी भी उबरकर आज हरे निशान में कारोबार कर रही है. बुधवार 11 जनवरी को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव (Gold Price Today) 0.06 फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी का भाव (Silver price Today) भी 0.24 फीसदी चढ़ा है. पिछले कारोबारी सत्र में एमसीएक्‍स पर सोने का रेट 0.31 फीसदी तो चांदी का रेट 0.31 फीसदी टूटकर बंद हुआ था. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने में उछाल आया है, लेकिन चांदी का भाव टूट गया है।

बुधवार को वायदा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव (Gold Rate Today) सुबह 09:25 बजे तक कल के बंद भाव से 33 रुपये बढ़कर 55,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. आज सोने का भाव 55,819 रुपये पर खुला था. खुलने के बाद मांग में कमी से भाव एक बार 55,704 रुपये तक चला गया. लेकिन, फिर थोड़ा संभलकर यह 55,745 रुपये पर कारोबार करने लगा. पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव एमसीएक्‍स पर 174 रुपये टूटकर 55,690 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी की चमक बढ़ी
Gold Price Today : मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज चांदी का भाव (Silver rate Today) 166 रुपये उछलकर 68,529 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. चांदी का भाव आज 68,501रुपये पर खुला था. भाव एक बार 68,539 रुपये तक चला गया. लेकिन, थोड़ी देर बाद मांग में कमी से यह गिरकर 68,529 रुपये पर कारोबार करने लगा. पिछले कारोबारी सत्र में एमसीएक्‍स पर चांदी का भाव 545 रुपये बढ़कर 68,355 रुपये पर बंद हुआ था।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी लुढ़की
Gold Price Today : अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोना जहां हरे निशान में कारोबर कर रहा है, वहीं चांदी में गिरावट आई है. सोने का भाव (Gold Price) आज 0.32 फीसदी चढ़कर 1,876.74 डॉलर प्रति औंस हो गया है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी का रेट (Silver Price) आज 0.05 फीसदी गिरकर 23.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!