सपा युवजन सभा मंगलवार को 25 स्थानों पर करेगी युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने सपा के प्रोग्राम की जानकारी देते हुए बताया कि सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर आयोजित समाजवादी युवजन सभा की मीटिंग में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर छात्रों नौजवानों के हितों के लिए अभियान के तहत जनपद में 25 से अधिक स्थानों पर युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है।

समाजवादी युवजन सभा की मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी व संचालन समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव अरशद मलिक द्वारा किया गया।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन व समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहां की छात्रों नौजवानों के कामयाब भविष्य उनकी समस्याओं की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी लड़ती है।

समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी सपा छात्र नेता युसूफ गौर हनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके विचारों को समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज व जनपद के प्रमुख स्थानों पर आयोजित कर छात्रों युवाओं से साझा किया जाएगा।
सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी व युवा सपा नेता संदीप धनगर ने कहां की भाजपा सरकार में युवाओं से नौकरी छीनी जा रही है छात्रों पर अत्याचार की सीमाएं लांघी जा रही है इसलिए सपा उनके हितों की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता साजिद हसन व युवा नेता अरशद मलिक ने कहां कि भाजपा के दमनकारी रवैया से सपा नहीं डरेगी और युवाओं के हितों की लड़ाई अग्रिम पंक्ति पर आकर लड़ेगी।मीटिंग में मुख्यरुप से बबलू चौधरी तरुण शर्मा रोमी खटीक इरशाद चौहान आलम त्यागी नवेद रँगरेज नियाज हैदर आशीष खटीक अर्जुन कश्यप उमरेज कुरैशी अविनाश जयंत विनय उपरवाल राजीव वाल्मीकि चौधरी विपिन कुमार मोनू जैदी लकी पठान इमरान अंसारी आकाश कुमार राष्ट्रीय शूटर गौरव त्यागी अश्वनी वर्मा भानु त्यागी डॉ प्रवीन राव मयंक वाल्मिकी शारिक कुरैशी दीपक गुर्जर अमित चौधरी चरण सिंह प्रमोद सिंह चौधरी मौ आजकर परवेज आलम आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!