सात पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले, 2 अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने सात पुलिस उपाधीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया किया हैं।

दीपशिखा अग्रवाल को रिक्ति के सापेक्ष सहायक सेनानायक 46पीएसी में नई तैनाती मिली है।

ओम प्रकाश को स्वयं के अनुरोध/अनुकम्पा के आधार पर जनपद ऊधमसिंहनगर में नई तैनाती मिली है।

राजन सिह रौतेला को स्वयं के अनुरोध/अनुकम्पा के आधार पर जनपद अल्मोड़ा में नई तैनाती मिली है।

अनिल कुमार मनराल को रिक्ति के सापेक्ष पिथौरागढ़ में नई तैनाती मिली है।

बिजेंद्र दत्त डोबाल को रिक्ति के सापेक्ष रुद्रप्रयाग में नई तैनाती मिली है।

मातवर सिंह को स्वयं के अनुरोध/अनुकम्पा के आधार पर सहायक सेनानायक आईआरबी द्वितीय में नई तैनाती मिली है।

प्रकाश चंद्र देवली को स्वयं के अनुरोध/अनुकम्पा के आधार पर सहायक सेनानायक एसडीआरएफ में नई तैनाती मिली है।

इसके अलावा उपमहानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे के स्थान पर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था श्वेता चौबे को वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम अमित सिन्हा, मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) के रूप में कार्य करते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!