सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर होटल दून दरबार का 1 लाख का चालान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग एवं साफ सफाई नही होने की मिल रही शिकायत पर नगर निगम की टीम ने मसूरी रोड़ मालसी स्थित दून दरबार रेस्टोरेंट में संयुक्त निरीक्षण टीम का गठन कर कार्यवाही की।

होटल दून दरबार में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था जिसमें दो बड़ी पेटियां और एक बोरी में पैकिंग मैटेरियल ग्लास चम्मच तथा कांटो का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया। इस पर मौके पर सिंगल यूज प्लास्टिक अधिनियम अंतर्गत ₹100000 का चालान किया गया है।
टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना सेनेटरी इंस्पेक्टर मनीष सेनेटरी इंस्पेक्टर भूपेन तथा प्रशासन से तहसीलदार सदर क्षेत्रीय पटवारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!