हैंडलूम एक्सपो में लोग जमकर कर रहे खरीदारी, आकर्षण का केन्द्र बनी 2.50 लाख की साड़ी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित स्टेट हैंडलूम में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। स्टेट हैंडलूम एक्सपो कांजीवरम साड़ी जिसमें अनेक -अनेक प्रकार की सुंदर साड़ियों बेंगलूरू, तमिलनाडु, कर्नाटका से लाए हैं। इनके पास कांजीवरम, मैसूर सिल्क, उपदा सिल्क, बैंगलुरु सिल्क आदि जैसे साड़ियों का भण्डार है। जिनका मूल्य 2000 रुपए से 2.50 लाख तक होता हैं।

एक्सपो में विभिन्न प्रकार की साड़ियों का वेडिंग कलेक्शन भी हैं और इनको बेस्ट वीवर कलेक्शन के लिए वर्ष 2010 में राष्ट्र पुरुष्कर भी प्राप्त हुआ है। ग्राहकों द्वारा यहां की साड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है। हमनें देखा कि गुजरात, मुंबई, बैंगलोर सहित अन्य स्थानों पर भी जब हम गए तो लोगों के सिर पर उत्तराखंड की टोपी थी और उस पर ब्रह्मकमल का चिन्ह बना हुआ हैं। यहाँ पर एक स्टाल पंजाबियों जूतियों का भी हैं जो की पंजाब से आरखा हैं। यहाँ पर कही प्रकार की पंजाबी डिजाइनर जूतियाँ हैं जो की उचित दर में मिल रही हैं। जिनका मूल्य 200 रुपए से 500 रुपए तक है जिसका लोग आनंद उठा रहें हैं। इसकी डिजाइनिंग करने में 7 लोग काम करते हैं जो की उनकें पारिवारिक सदस्य हैं।

स्टेट हैंडलूम एक्सपो अपने-आप में विशिष्ट है, क्योंकि इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को अपने कार्य का प्रदर्शन करने हेतु एक विशिष्ट मंच भी प्रदान कर रहा हैं। इस मेले के आयोजन में निदेशक उद्योग मृत्युंजय सिंह, सयुक्त निदेशक उद्योग एमएस सजवाण, उप निर्देशक उद्योग राजेंद्र कुमार, निदेशक उद्योग अनुपम द्विवेदी, निदेशक उद्योग कर्मचारी अधिकारी एवं मेला अधिकारी प्रदीप नेगी का विशेष सहयोग है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!