1947 पर फोन घुमाएं और घर बैठे दूर करें आधार कार्ड से जुड़ी सभी खामियां

MS Malik
By
3 Min Read

अगर आपको आधार से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो अब आप इसको सिर्फ एक नंबर डायल करके दूर कर सकते हैं. आधार कार्ड धारकों के पास आधार से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती है, जिसका उनका समाधान नहीं मिलता तो अब आप 1947 नंबर डायल करके अपनी सारी परेशानी दूर सकते हैं।

UIDAI ने ट्वीट करके इस नंबर के बारे में जानकारी दी है. ये नंबर 12 भाषाओं में आपकी मदद कर सकता है.भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से यह नंबर जारी किया गया है।

यह हेल्पलाइन नंबर 1947 है. इस नंबर को याद करना भी बेहद आसान है, क्योंकि यह वही साल है, जब देश आजाद हुआ था.
ये 1947 नंबर, शुल्‍क मुक्‍त है जो पूरे साल आईवीआरएस मोड पर चौबीस घंटे उपलब्‍ध रहता है. साथ ही इस सुविधा के लिए कॉल सेंटर प्रतिनिधि सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक (सोमवार से शनिवार) उपलब्‍ध रहते हैं।

वहीं, रविवार के दिन प्रतिनिधि सुबह आठ से बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्‍ध रहते हैं.ये हेल्‍पलाइन नंबर लोगों को आधार नामांकन केंद्रों, नामांकन करने के बाद आधार नंबर की स्थिति और अन्‍य आधार संबंधी जानकारियां प्रदान करता है. इसके अलावा अगर किसी का आधार कार्ड खो गया है या डाक से अभी प्राप्‍त नहीं हुआ है, तो इस सुविधा की मदद से जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

इस तरह बनवाएं PVC Aadhaar-

  1. नया आधार पीवीसी कार्ड के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं.
  2. यहां ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद आपको आधार का 12 डिजिट का नंबर या 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी या 28 डिजिट का आधार एनरोलमेंट आईडी (EID) डालें.
  4. अब आप सिक्योरिटी कोड या कैप्चा भरें और ओटीपी के लिए ​Send OTP पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल आया ओटीपी एंटर करें.
  6. अब आपको आधार पीवीसी कार्ड का एक प्रीव्यू शो होगा.
  7. इसेक बाद आप नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें.
  8. इसके बाद आप पेमेंट पेज पर चले जाएंगे, यहांआपको यहां 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी.
  9. पेमेंट पूरा करने के बाद आपके आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर प्रोसेस पूरा हो जायेगा।

जब आप ये पूरा प्रोसेस कर लेंगे. इसके बाद में UIDAI 5 दिन के अंदर आपके आधार को प्रिंट करा के भारतीय डाक विभाग को दे देगा. इसके बाद डाक विभाग के जरिए ये कार्ड आपके घर आ जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!