राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता, 15 लाख रुपए की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। विजन ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड 2025’ की परिकल्पना को साकार करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में जनपद मे नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग टीमें गठित की गयी।

गठित टीम द्वारा दिनांक 13-14 जुलाई 2023 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर दून पुलिस को 02 चरस तस्करों को कोटडा सन्तूर की तरफ से चरस की तस्करी करते हुए कोटडा सन्तूर मार्ग पर स्थित टौंस ब्रिज स्कूल पुल के पश्चिम छोर के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की जामातलाशी में उनके कब्जे से 03 किलो 30 ग्राम चरस व 4520 रु0 नकद बरामद हुये। पकडे गये व्यक्तियों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में अपना नाम अमित शर्मा पुत्र स्व0 राम किशन तथा अजीत पुत्र ऋषिपाल बताया। भारी मात्रा मे बरामदा चरस के सम्बन्ध मे पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनो पार्टनरशिप मे चरस खरीदने व बेचने का धंधा करते है। हमे ग्राम जोधगढ पंजाब के रहने व्यक्ति जिसका नाम सतेन्द्र राणा उर्फ बिट्टू है के द्वारा चरस उपलब्ध करायी जाती हैं।

जिसका अच्छा खासा मुनाफा हम सतेन्द्र राणा को देते हैं। चरस को हम स्कूल/कालेज के छात्रों तथा फैक्ट्री के मजदूरों को उचित दाम मिलने पर बेचते है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभि0 गणों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बरामद माल का विवरण :-
दून पुलिस की टीम:-
बरामद माल का विवरण :-
कुल 03 किलो 30 ग्राम अवैध चरस। (बरामद माल की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रू0)

(घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 10,000/- रुपए के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।)

दून पुलिस की टीम:-
1- भास्कर लाल शाह, क्षेत्राधिकारी विकासनगर देहरादून
2- पी0डी0भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर देहरादून
3- उ0नि0 दीपक मैठाणी चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर देहरादून
4- उ0नि0 मिथुन कुमार चौकी प्रभारी बिधौली थाना प्रेमनगर देहरादून
5- उ0नि0 जगमोहन राणा थाना प्रेमनगर
6- हे0का0 महेन्द्र सिंह थाना प्रेमनगर
7- का0 1050 जसवीर सिंह थाना प्रेमनगर
8- कां0 चालक जी0एस0 सैनी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!