हरेला : नगर निगम में पौधारोपण, वृक्ष लगाना नही इन्हें जीवित रखना बड़ी बात : नगर आयुक्त

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड लोक संस्कृति के पर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम परिसर में नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त मनुज गोयल, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल, उपनगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, सहायक नगर आयुक्त सहित अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि हमने अपने द्वारा लगाए गए पौध की देखभाल करनी चाहिए तथा उस पौधे के एक वृक्ष बनने का साक्षी होने का प्रयास करना चाहिए।

नगर आयुक्त महोदय ने हरेले के अवसर पर पर्यावरण बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। आयुक्त महोदय ने कहा कि नगर निगम के पर्यावरण मित्र हमारे समाज में पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

नगर आयुक्त ने आज लगायें गये पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी नगर निगम के उपनगर आयुक्त रोहिताश शर्मा को देते हुए कहा कि वह स्वयं भी परिसर में लगायें गये इन पौधों को देखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!