राजधानी में पैट्रोल पंप के सेल्समैन पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार बाकी फरार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में बेखौफ युवकों ने सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रेमनगर के केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप में 10 से 12 युवकों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर जानलेवा हमला करते हुए बेहद क्रूरता के साथ मारपीट की। जिस पर एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आरोपियों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया हैं। 10 से 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया. जिसके बाद प्रेमनगर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने 2 युवकों को बीती रात गिरफ्तार भी कर लिया है।

कर्मचारी कुलवेंदर निवासी हरिद्वार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह प्रेमनगर के केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है. मंगलवार की रात करीब एक बजे वह एक वाहन में सीएनजी डाल रहा था. तभी एक गाड़ी आई. उसका चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था. कुलवेंद्र ने गाड़ी सवार युवक से कहा कि पहले में इस गाड़ी को सीएनजी भर दूं, उसके बाद आपकी गाड़ी में सीएनजी डाल दूंगा. ये बात सुनकर गाड़ी सवार वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद 10-12 लोगों को साथ लेकर आया जिसके बाद उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

थाना प्रेमनगर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात 10 से 12 युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और बुधवार देर रात दो युवक सागर निवासी सोनीपत और प्रिंस निवासी शामली को गिरफ्तार किया गया है, जो देहरादून में रहकर नौकरी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि बाकी अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द ही कर ली जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!