तहसील सदर और डोईवाला में दाखिल ख़ारिज का विशेष कैंप कल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों को जनसुनवाई हेतु पहले की तरह तहसील दिवसों का आयोजन करने तथा जनपद के उच्चाधिकारियों को तहसील दिवस में भाग लेकर आम जनता की समस्याओ के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में तहसील दिवस आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा समय-समय पर तहसील दिवसों में औचक रूप से भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

इसीक्रम में 08 अगस्त मगंलवार को तहसील सदर एवं तहसील डोईवाला में विशेष दाखिल खारिज शिविर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार आयोजित किये जाने वाले तहसील दिवस में
05 सितम्बर 2023 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा तहसील सदर,
03 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी द्वारा तहसील कालसी,
07 नवम्बर 2023 को अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा विकासनगर में,
05 दिसम्बर 2023 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा चकराता में,
02 जनवरी 2024 को अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा त्यूनी में
06 फरवरी 2024 को जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर में
05 मार्च 2024 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा तहसील ऋषिकेश में प्रतिभाग किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी बैठक में प्रतिभाग करते हुए जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करेगे। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिये गए हैं कि तहसील दिवस के दिन विशेष कैम्प लगाकर अविवादित विरासतन एवं दाखिला खारिज के प्रकरण निटायें तथा अपने तहसील अन्तर्गत लम्बित वादों का निस्तारण करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!