जाति, धर्म शब्द लिखे एक हज़ार से अधिक वाहनों का कटा चालान

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। ट्रैफिक पुलिस ने जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान काटना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा शहर के दस से अधिक स्थानों पर अभियान चलाकर जाति, धर्म, काली फिल्म और हनुमानजी की फोटो वाले फोटो लगाने वाले एक हजार से अधिक वाहनों का चालान काटा है।

पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना कर लोगों ने वाहनों पर धर्म और जाति सूचक शब्द लिख दिए हैं। इसके अलावा वाहनों पर गुस्से की प्रतिकृति वाले भगवा रंग के हनुमान जी की तस्वीरें भी वाहन चालकों ने लगवा रखी हैं,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश मिलते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस तरह के लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
नोएडा और ग्रेनो में परी चौक,
महर्षि आश्रम, किसान चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-15 गोलचक्कर, सेक्टर-62 व रजनीगंधा चौराहों समेत कुल दस से अधिक स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि वाहनों पर धर्म व जातिसूचक शब्द लिखवाने के अलावा धार्मिक तस्वीरे लगाने पर भी चालान किए जा रहें हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!