राजधानी में 13 वर्षीय बालिका से रेप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून।राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नही आरोपी द्वारा किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके घर पर पिछले साल से एक 13 वर्ष की किशोरी रह रही है। उसे वह अपनी दत्तक पुत्री मानती हैं। पिछले कुछ समय से किशोरी गुमशुम थी। कारण पूछा तो शुरूआत में वह टाल गई। अगले दिन फिर उससे बात की गई तो किशोरी ने बताया कि 21 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। शाम करीब तीन बजे घर पर एक व्यक्ति आया और उसने खुद को पारिवारिक मित्र बताया। उसने उसे बैठने के लिए कहा, लेकिन वह उस पर गलत निगाह डालने लगा। इसके बाद उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते हुए धमकी दे गया कि यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने उस व्यक्ति के संबंध में जानकारी की तो पता चला की आरोपी राशन की दुकान चलाता है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!