भैंस की चर्बी से देशी घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

आगामी त्यौहारों के सीजन मे भैंस की चर्बी से बने घी को स्थानीय बाजार मे खपाने की थी योजना।

देहरादून। पुलिस ने भैंस की चर्बी से नकली देसी घी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से नकली देसी घी/चर्बी से भरे कनस्तर भी बरामद किये गए है। एसएसपी उधमसिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश अनुपालन मे थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा सिरौलीकला क्षेत्र मे एक गोदाम से पिकप मे चर्बी से बने घी के कुल 205 कनस्तर बरामद किये। बरामदा चर्बी/घी की कीमत करीब 2 लाख रूपये से अधिक है।

गिरोह के सरगना इकबाल साबरी सहित अभि0 नईम कुरैशी वाहन स्वामी यासीन एंव चालक मो0 आलम को गिरफ्तार किया गया। अभि0गणो ने बताया कि वह दरऊ,कल्याणपुर,टांडा, चारबीघा, सिरौलीकला आदि स्थानो से की चर्बी अवैध रूप से एकत्र कर चर्बी को गलाकर उसका घी आस पास के दुकानदारो व कुछ नामीगिरामी फैक्ट्रियों को 1000 रूपये प्रति कनस्तर के हिसाब से बेचते है।

मौके पर बरामदा चर्बी से बने घी के सैम्पल लेने हेतु खाघ निरीक्षक रूद्रपुर व पशु चिकित्साधिकारी किच्छा को मौके पर बुलाकर उक्त भैस की चर्बी से बने घी के सैम्पल भरे गये जिन्हे परीक्षण हेतु FSL भिजवाया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर पकडे गये चारो अभि0गणो के विरूद्ध थाना पुलभट्टा मे FIR-209/2023 U/S- धारा 272/273/429 भादवि व उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/6(1)/11(1)(2) पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम की इस कार्यवाही की स्थानीय जनता द्वारा प्रसंसा की गयी है तथा अभियुक्तगणो द्वारा जिन जिन स्थानीय दुकानदारो को चर्बी से बने घी की सप्लाई की जाती थी की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- इकबाल साबरी पुत्र हसमतुल्ला कुरैशी निवासी वार्ड नम्बर 12 थाना किच्छा जिला उधमसिंहनगर
2- नईम कुरैशी पुत्र तालीब हुसैन निवासी वार्ड नम्बर 15 किच्छा था किच्छा जिला उधमसिंहनगर
3- यासीन पुत्र हनीफ निवासी पीपल साना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद
4- आलम पुत्र असफाख हुसैन निवासी पीपल साना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!