ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। ऊधमसिंहनगर में रुद्रपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में ड्यूटी से गायब मिले एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी कै मुताबिक जिले में कानून और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने खुद पिछले सप्ताह सिडकुल क्षेत्र में रात को आचनक निरीक्षक किया था, एसपी काशीपुर अभय सिंह ने आईटीआई थाना क्षेत्र में गस्त एवं डायल 112 को चेकिंग किया तो पता चला की दोनों गाड़ियां एक पार्क में खड़ी है,और ड्यूटी पर तैनात कर्मी गायब है। एसपी काशीपुर ने फोन पर जानकारी ली तो सभी ने अपने आपको गाड़ी पर होने की बात कही। एसपी सिटी ने जब पता लगाया तो पता चला की सभी एक होटल में बैठे हुए हैं। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए एस आई प्रकाश बिष्ट, कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल जगदीश पाठक,ललित,भरत बिष्ट को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ ने अधिनस्थों को सख्त चेतावनी दी है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!