परिवहन निगम में मृतक आश्रितों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना 16वें दिन भी जारी, देखें वीडियो

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम मृतक आश्रित संघर्ष समिति के बैनर तले निगम के मृतक आश्रितों का नियुक्ति के लि 16वे दिन भी धरना जारी रहा। समिति ने बताया कि उत्तराखंड के तीनों मंडल से मृतक आश्रित एकता विहार देहरादून में धरना प्रदर्शन मे सम्मिलित हो रहे हैं एवं राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ एवं रोडवेज की अन्य यूनियने भी मृतक आश्रितों के दर्द को समझते हुए संघर्ष समिति को अपना समर्थन दे रही है।

समिति ने बताया कि परिवहन विभाग इस समय स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी देख रहे हैं इसलिए समिति को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूर्ण विश्वास है कि वे जल्दी मृतक आश्रितों को निगम में नियुक्ति प्रदान करेंगे।धरना प्रदर्शन मे विकास कुमार, आशीष सिंह, हरिओम सिंह, तुषार कालरा, रजत कुमार, अंकित उनियाल, मोहित सेठी, अखिलेश जोशी, प्रयाग सिंह, अमरीश कुमार समेत अन्य कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!