बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज होगी नगर निगम के कर्मचारियों की हाज़िरी, तैयारी शुरू

MS Malik
By
1 Min Read

वार्ड में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति के लिए पोर्टेबल बायोमेट्रिक मशीन का होगा इस्तेमाल

देहरादून। नगर निगम ने अपने कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम बायोमेट्रिक मशीन की खरीद करने जा रहा है। जिसके बाद नगर निगम के सभी जोनल एवं अनुभाग कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जायेगी जिसमे कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित होने के समय तथा कार्यालय छोडते समय उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

शहर की सफाई व्यवस्था में व्यवधान न पड़े इसके लिए वार्डों के सुपरवाईजरों को पोर्टेबल बायोमेट्रिक मशीन दी जायेगी। जिससे सभी सफाई मित्र अपनी उपस्थिति अपने कार्य क्षेत्र में ही दर्ज करा सकेगें। बयोमेट्रिक मशीन से हाथों के साथ-साथ चेहरों की पहचान करते हुये कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज हो सकेगी।

सुपरवाईजर सभी पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति प्रातः एवं सांय दोनों पालियों में अंकित करवायेगें। बायोमेट्रिक मशीन आने के उपरांत नगर निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों/संविदा कर्मचारियों/आउटसोर्स कर्मचारियों को बायेामेट्रिक मशीन से उपस्थिति लगाना अनिवार्य होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!