पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अधिकारी के बाद अब इस अधिकारी और बीजेपी नेता घर पहुंची ED

MS Malik
By
6 Min Read

देहरादून। सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के 15 से अधिक ठिकानों पर ED की छापेमारी दिन में पूर्व आईएफएस अधिकारी किशानचंद के यहां छापेमारी के बाद अब ED की टीम आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पहुंची है। जहां से बड़ी मात्रा में नकद राशि मिलने की बात बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक़ नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। प्रदेश में आज का दिन राजनीतिक गलियारों व आम जनता के लिए काफी हॉट साबित हुआ। एक तरफ समान नागरिक संहिता विधेयक को मंजूरी। सभी इस चर्चित विधेयक पर जारी चर्चा पर कान लगाए हुए थे। तो दूसरी तरफ वरिष्ठ मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरक सिंह और यौन शोषण के मामले में घिरे सीनियर आईएफएस सुशांत पटनायक के आवास पर ईडी की टीम रोकड़ा व दस्तावेज खंगाल रही थी। इनके अलावा रुद्रपुर/काशीपुर निवासी अमित के यहां भी ईडी ने छापा मारा।

ईडी को छापेमारी में करोड़ों रुपए और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। रात 9 बजे तक नेता-अधिकारियों के ठिकाने पर छापे की कार्रवाई जारी थी।कुल मिलाकर प्रदेश की नौकरशाही और राजनीतिक गलियारे में ईडी और यूसीसी की धमक से माहौल गरमाया रहा।

सूत्रों का कहना है कि आईएफएस पटनायक के घर ईडी टीम को करोड़ों रुपए मिले। दो मशीनों से इनकी गिनती हो रही है। कैनाल रोड स्थित आवास में नोट गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गयी। हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव रहे पटनायक पर महिला कर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर पटनायक पर मुकदमा भी दर्ज हो गया। और आईएफएस पटनायक को वन मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया था। इस मामले की जिला प्रशासन की कमेटी भी अलग से जॉच कर रही है।

जिम कार्बेट में सफारी निर्माण घपले में ईडी ने मारा छापा

इधर, बुधवार की सुबह से ही ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री हरक सिंह के दून व श्रीनगर गढ़वाल स्थित आवास समेत कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। वन महकमे के घपले से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री हरक सिंह के सहसपुर इलाके में स्थित मेडिकल कालेज, हॉस्टल के अलावा लालतप्पड़ स्थित पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इन संस्थानों से जुड़े अधिकारी व कर्मियों से दिन भर पूछताछ चलती रही। हरक से जुड़े लोगों के अन्य ठिकानों पर भी ईडी के एक्शन की खबर है।

सूत्रों का कहना कि दून की डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर ईडी ने कुछ अलमारियों की चाबी नहीं मिलने पर मिस्त्री की मदद ले ताले खुलवाए। यहां से भी ईडी को कई दस्तावेज मिले।

इसके अलावा रुद्रपुर निवासी व भाजपा से जुड़े अमित सिंह के आवास पर भी ईडी को काफी जानकारी हाथ लगी है। रिटायर डीएफओ किशन चंद के हरिद्वार स्थित आवास पर भी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। किशन चंद जिम कार्बेट के घपले में जेल की हवा भी खा चुके हैं।

समाचार लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी। ईडी की ओर से विस्तृत आधिकारिक समाचार की प्रतीक्षा है।

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के एक दर्जन से अधिक ठिकानो पर ED की चल रही छापेमारी के बाद अब ED पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर पहुंच गई है। हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही आज सुबह ईडी की टीम किशनचंद के ठिकाने मौके पर डेरा डाले हुए हैं। आवास के अंदर किशनचंद से जांच पड़ताल चल रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पाखरों में टाइगर सफारी के लिए पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था। मामले में दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच में आईएफएस किशनचंद पर कई संगीन आरोप लगे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा सरकार ने किया था। वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ अपने पद का दुरुपयोग का भी आरोप उन पर लगे थे। जिसके बाद एसआईटी ने किशनचंद को दिसंबर में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। बीते अप्रैल माह में किशनचंद को हाईकोर्ट से शसर्त जमानत मिल गई थी। अब बुधवार की सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नंद विहार कालोनी स्थित मकान पर ईडी की टीम ने सुबह सात बजे छापा मारा। पिछले चार घंटे से टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं। वहीं, बुधवार सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ईडी की टीम पहुंची। यहां ईडी की टीम पाखरों रेंज घोटाले के संबंधित जांच में आई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!