भाजपा में शामिल हुआ गैंगस्टर, आरोपी पर हत्या लूट सहित 21 मुकदमे हैं दर्ज

MS Malik
By
1 Min Read

गैंगस्टर सोनू कन्नौजिया पर लूट, हत्या सहित 21 मुकदमे दर्ज, एनकाउंटर के लिए तलाश रही थी पुलिस!

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बरेली में गैंगस्टर सोनू कनौजिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया है। बुधवार को उसने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोनू पर हत्या, लूट, अपहरण, एक्सटोर्शन, हत्या का प्रयास, जमीन कब्जा करने के 21 मुकदमे दर्ज हैं। सूत्र बताते हैं कि कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने सोनू को पुलिस एनकाउंटर के लिए तलाश रही थी।

बता दें कि बुधवार को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुलाया गया था। वहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, आंवला सांसद, क्लस्टर प्रभारी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने उसके गले में भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कर लिया।

एनकाउंटर की तैयारी में थी पुलिस
गैंगस्टर सोनू कनौजिया पर हत्या, लूट, अपहरण, एक्सटोर्शन, हत्या का प्रयास, जमीन कब्जा करने के 21 मुकदमे दर्ज हैं। बरेली पुलिस के रिकॉर्ड में इस पर गैंगस्टर और NSA भी लगा है। पुलिस इसके एनकाउंटर की तैयारी में थी। लेकिन अब उसने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!