दुखद : सहस्त्रधारा घूमने आए युवक की नदी में पैर फिसलने से मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। रविवार को प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में एक दुखद हादसा हो गया जिसमें एक युवक की पैर फिसलने से मौत हो गई।

रविवार को 112 के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को सहस्त्रधारा में एक युवक के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल थाना राजपुर पुलिस एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची। थाना राजपुर पुलिस ने एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से डूबे हुए व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला और त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक व्यक्ति के दोस्त द्वारा बताया गया कि मृतक नितिन कुमार पेंटिंग बनाने का कार्य करता था और वह अन्य चार दोस्तों के साथ अपने घर दीपनगर से सहस्त्रधारा घूमने आया था, नदी में नहाते समय नितिन का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया, नितिन को तैरना नहीं आता था इसलिए अपने आप को संभाल नही पाया।

मृतक का नाम पता-
नितिन कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!