राजधानी पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, लगाया 4 लाख से अधिक का जुर्माना

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को थाना रायपुर पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र में निवासरत किरायेदारों के सत्यापन हेतु बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ अलग अलग टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र के लोवर नेहरू ग्राम, डोभाल चौक व सिद्ध विहार में निवासरत किरायेदारों के सत्यापन किये गये।

इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 4,20,000/ रूपये (चार लाख बीस हजार रूपये) का जुर्माना माननीय न्यायालय तथा 55 संदिग्ध ब्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई तथा मौके पर कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 22 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!