पार्षद जी ने की तिब्बती समुदाय को आवंटित भूमि राज्य सरकार में निहित करने की मांग

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सोमवार को भाजपा पार्षद सुखबीर बुटोला ने डीएम कार्यालय पहुंच कर उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तिब्बती समुदाय को आवंटित एक विवादित भूमि को राज्य सरकार में निहित करने की मांग की है।

चंद्रबनी वार्ड से भाजपा पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि आर्केडिया ग्रांट चंद्रबनी वार्ड के धारावाली में 70 बीघा भूमि राज्य सरकार द्वारा दोखम तिब्बत फाउंडेशन तिब्बती समाज को आवंटित की गई थी। जिसको तिब्बती मूल के एक व्यक्ति द्वारा बेचने का मामला सामने आया है। जबकि उक्त भूमि राज्य सरकार द्वारा निर्वासित तिब्बती मूल के लोगों को बसने हेतु उपलब्ध कराई गई थी। बुटोला ने बताया कि इस भूमि पर पहले भी कई बार विवाद होने के साथ ही मारपीट भी हो चुकी है। पुलिस एवं जिला प्रशासन के संज्ञान में भी यह मामला पहले से है। पार्षद सुखबीर बुटोला के अनुसार इस भूमि को तिब्बती मूल के लोगों बेचने का अधिकार नहीं है।

क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस भूमि को उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर राज्य सरकार में निहित करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमाफिया द्वारा उत्तराखंड में कई स्थानों पर विवादित भूमि की खरीद फरोखत की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग व इस भूमि पर खेल मैदान हेतु आवंटित करने की मांग की गई है। इस अवसर पर मदन सिंह, आशीष तोमर, अजय गोयल, महेश घोष, विलोचन प्रसाद शर्मा, जगदीश रतुडी, अनीश भटनागर, मधु प्रधान, आशा भंडारी, उषा गुरुंग, कैलाश शाही, देवेश्वरी देवी, विजय यादव, भगवती, करण छेत्री, मीणा, उषा गुरुग, मंगल गुरुंगसमेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!