पुलिस ने चौक पर खड़े होकर आने जाने वालों को अश्लील इशारे कर रही 8 महिलाओं को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने वाली 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएं खड़ी होकर आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही थी। गुरुवार 5 सितम्बर को एसएसपी देहरादून को दर्शन लाल चौक के पास कुछ महिलाओ द्वारा आने जाने वाले लोगो को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कोतवाली नगर तथा एएचटीयू की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर तत्काल मौके पर भेजा गया, मौके पर दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाए व युवतिया झुंड बना कर खड़ी थी, जो आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुला रही थी, पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से 8 महिलाओं/युवतियो को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध कोतवाली नगर पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार महिलाएं
कविता पत्नी पंकज, हाल निवासी बिंदाल बस्ती, देहरादून, उम्र 34 वर्ष,

अमृता पत्नी वीणेश, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष,

रेनू पत्नी विनोद, निवासी उपरोक्त, उम्र 30 वर्ष,

शिवानी पुत्री रमेश, निवासी उपरोक्त, उम्र 30 वर्ष,

काजल देवी पत्नी शत्रुघन, निवासी गली न0 5, लाल पुल, पटेलनगर, उम्र- 35 वर्ष,

रुकसार खान पत्नी फरमान, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष,

वैशाली वर्मा पत्नी हिमांशु वर्मा निवासी लुनिया मोहल्ला, मच्छी बाजार, कोतवाली नगर, उम्र 24 वर्ष

शहज़ादी पत्नी अर्श अली निवासी ब्राह्मणवाला,
देहरादून, उम्र 26 वर्ष।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!