DEHRADUN: राजधानी में मिले शव की हुई शिनाख्त

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी में प्रेम नगर थाना क्षेत्र के परवल में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक का नाम शंकर शर्मा है जो की मजदूरी का कार्य करता था। जानकारी के मुताबिक़ परवल ग्राम के पूर्व प्रधान निज़ाम खान ने पुलिस को सूचना दी कि प्रेम नगर थाना क्षेत्र के परवल रोड पर एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रेमनगर से पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर देखा तो मौके पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था, जिसके सिर पर चोटे आयी है, प्रथम दृष्ट्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या करना प्रतीत हो रहा था।

मौके पर फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा मृतक की शिनाख्त हेतु आस पास के लोगो से पूछताछ कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए मृतक के फोटोग्राफ शेयर किए गए।

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित मृतक की फ़ोटो से उसकी शिनाख्त उसके रिश्तेदारों द्वारा शंकर शर्मा पुत्र माधव शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी सेक्टर 12 आवास विकास राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा लखनऊ उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। मृतक शंकर शर्मा का शराब पीने का आदी होना व काफी समय से देहरादून में तेलपुर में रहकर मजदूरी का काम करना ज्ञात हुआ है।

मृतक की हत्या के संबंध में उसके मौसेरे भाई अमित छेत्री पुत्र शिवम छेत्री निवासी चक्की तोला निरंजनपुर मंडी थाना पटेल नगर देहरादून द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेम नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 180/24 धारा 103 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। अभियोग के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!