Dehradun: पार्षद जी ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भाजपा पार्षद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कमली भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर शांति कुष्ठ आश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को फल वितरित किए गए साथ ही मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है वह इस प्रदेश की जनता के लिए सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसका श्रेय मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी जी को जाता है। इस अवसर पर आशा, मीना चौहान, लक्ष्मी चौहान, राजेंद्र, विजेंद्र, अनिरुद्ध भट्ट, शोबन सिंह, जीत बहादुर थापा, जयप्रकाश कमला आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!