यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, चार युवक गिरफ्तार गाड़ी सीज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्यवाही जारी है। पुलिस को सूचना मिली कि हरिद्वार बाईपास रोड पर कार संख्या UK 07 DD 5719 पर सवार 04 व्यक्तियों द्वारा खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए व खिड़कियों से बाहर निकलकर हुडदंग किया जा रहा है। जिससे आने जाने वाले लोगों को असुविधा उत्पन्न हो रही है तथा यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी।

कार सवार युवकों की इस हरकत से आम जनता के जीवन को खतरे की आशंका पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने कार में सवार चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।

यह हुए गिरफ्तार
मलूक चन्द चौहान पुत्र राजकुमार चौहान निवासी ग्राम बड़का, थाना बडौत यूपी,हाल पता जनकपुरी इंजिनिर्यस एन्कलेव, थाना बसन्त विहार, देहरादून, उम्र 40 वर्ष,

गोवर्धन सिंह पुत्र नागेन्द्र पाल निवासी ग्राम मसौली, थाना जागीन्द्रनगर मण्डी, हिमाचल प्रदेश हाल जनकपुरी इंजीनिर्यस एन्कलेव, थाना बसन्त विहार, देहरादून, उम्र 41 वर्ष।

प्रवीन पुण्डीर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बनेडा खेम चन्द, सहारनपुर उ०प्र० हाल पता सेवला कला माजरा थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 50 वर्ष।

दीपक मित्तल पुत्र महेन्द्र कुमार मित्तल निवासी 41/ ए, किशननगर थाना कैंट, देहरादून, उम्र 39 वर्ष को पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा वाहन संख्या UK 07 DD 5719 को सीज किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!