वार्ड नंबर 01: सुमेंद्र बोहरा के समर्थन में पार्टी नेताओं ने किया जनसंपर्क

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम के वार्ड नंबर एक मालसी में नगर निगम देहरादून के लिए कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के साथ मसूरी विधानसभा से पार्टी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती गोदावरी थापली, वरिष्ठ नेता राजेंद्र शाह, सोनिया आनंद रावत, स्वाति नेगी ने जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनाव चिन्ह हाथ पर मोहर लगाकर सफल बनाने की अपील की।

कांग्रेस नेताओं ने मक्कावाला, सिनौला, मालसी गांव, बगरियाल गांव में पदयात्रा कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर समर्थन की अपील की। इस दौरान कांग्रेस मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल, श्रीमति गोदावरी थापली, सोनिया आनन्द रावत, स्वाति नेगी, राजेन्द्र शाह, दर्शन राणा, रितेश जोशी, रविन्द्र खरोला, देव भूषण जोशी, निशांत कुमार, रोहित क्षेत्री, हरी था, प्रदीप कुमार, सुलतान कुठाल, दिनेश भण्डारी, दीपक मैकडेती, रोहित कुठाल, मोहित गुलेरिया, नितिन भण्डारी समेत बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!