ज्ञानंदा स्कूल की छात्रा मान्या सिंह 94 परसेंट मार्क्स के साथ बनी स्कूल की टॉपर

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के ज्ञानंदा स्कूल की छात्रा मान्या सिंह ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। मान्या की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समेत पैसेफिक गोल्फ निवासियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

मान्या ने कुल 94% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। उनके पिता, अरविंद सिंह, एक्सिस बैंक में ज़ोनल हेड हैं। उनकी माता ममता और भाई आरव ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे मान्या की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। मान्या की इस उपलब्धि से उनके परिवार और पैसिफिक गोल्फ के निवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!