युवक पर जान लेवा हमले के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता समेत आठ गिरफ्तार

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कप्तान साहब ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए थे निर्देश

देहरादून। दून पुलिस कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक पर हमले के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता आशीष रंगड़ एवं उसके सात अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो जुलाई को थाना नेहरू कॉलोनी पर अर्मन डोभाल पुत्र देवेंद्र डोभाल निवासी वैभव बिहार नवादा ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि आशीष राग़ड व उसके साथियों द्वारा भंडारी चौक मोथरोवाला में उसके साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट की, जिसमें वादी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थना पत्र की जांच के उपरांत थाना नेहरू कॉलोनी पर घटना के संबंध में मु०अ०सँ०- 246/25 धारा 118(1)/191(2)/ 309 (4) पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान मामला सही पाया गया जिसके बाद प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में 126(2),127(2)190 bns की धारा भी बढ़ाई गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी मामले की जांच कर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल आशीष रंगड़ समेत आठ अभियुक्तों को मोथरोवाला से गिरफ्तार किया गया।

यह हुए गिरफ्तार
1- आशीष रांगड़ पुत्र प्रताप सिंह रांगड़, निवासी- लेन नं0 1,द्वारिका पुरम,मोथरोवाला दे0दून उम्र 30 वर्ष

2- सार्थक राणा पुत्र मनुज राणा निवासी- मॉडल कालोनी धर्मपुर दे0दून उम्र 20 वर्ष

3- काव्य रावत पुत्र संजय रावत निवासी- लेन0 07, पंचायत भवन रोड बंजारावाला उम्र 22 वर्ष

4- आयुष डंगवाल पुत्र प्रकाश डंगवाल निवासी- दुर्गा म्ंदिर के पास बंजारावाला चौक देहरादून, उम्र 23 वर्ष

5- आदेश थापा पुत्र गुरू थापा निवासी- लेन नं0 02,राजेश्वरी कालोनी, बंजारावाला दे0दून उम्र 19 वर्ष

6- अंकित पासी पुत्र अनिल पासी निवासी- नयागाँव अजबपुर खुर्द दे0दून उम्र 25 वर्ष

7- दिव्यांशु पुत्र मनोहर लाल निवासी- लोहार गली बंजारावाला दे0दून उम्र 20 वर्ष

8- ऋषभ असवाल पुत्र जितेंद्र सिंह असवाल निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी देहरादून उम्र 27 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!