रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, 9 युवतियों समेत 37 पकड़े, देखें वीडियो 

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

ऋषिकेश में चीला नहर के पास इवाना रिसॉर्ट में चल रही थी रेव पार्टी, लक्ष्मणझूला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में लक्ष्मणझूला पुलिस ने रेव पार्टी करते 28 लोगों को 09 युवतियों के साथ पकड़ा है। यह पार्टी एक कंपनी के मैनेजर की ओर से आयोजित की गई थी। ताकि उसका सेल्स का टारगेट पूरा हो सके।

लक्ष्मणझूला पुलिस पुलिस के अनुसार चीला नहर के पास इवाना रिसॉर्ट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि रेव पार्टी का आयोजक मनोज कुमार निवासी मवाना था। जो चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के एरिया मैनेजर के पद पर काम करता है।

कंपनी की ओर से एरिया मैनेजर को मानसून सीजन में अपने क्षेत्र में 04 करोड़ रुपये का टारगेट दिया गया था। मनोज टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा था। उसने उर्वरकों की बिक्री के लिए डिस्ट्रीब्यूटर और दुकानदारों को लुभावने पैकेज के साथ रेव पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया।

मुजफ्फरनगर जिले के 28 कारोबारी रेव पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे, जबकि उनके साथ 09 युवतियां भी थीं। सभी को हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ पुलिस ऐक्ट में कार्रवाई की गई है। साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी भी जारी की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!