भाजपा नेता पंवार के नेतृत्व में फल वितरण कर मना टिहरी सांसद का जन्मदिन

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

जनसेवा और सादगी का प्रतीक बना सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह का जन्मदिन, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद पंवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

देहरादून। टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह का जन्मदिन इस बार किसी बड़े समारोह या भव्य आयोजन में नहीं, बल्कि सेवा और सादगी के माहौल में मनाया गया। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष विनोद पंवार के नेतृत्व में प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें समाज की सेवा और जरूरतमंदों की मदद शामिल हो।

इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद पंवार ने कहा कि सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने हमेशा जनता को अपना परिवार माना है। उनके नेतृत्व में जिस तरह से विकास और जनहित के कार्य हो रहे हैं, वह वास्तव में क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा, “सांसद जी का जीवन समाज सेवा और सादगी का परिचायक है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाना होगा।”

कार्यकर्ताओं ने मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान वातावरण भावुक और सेवा भाव से परिपूर्ण रहा। कई मरीजों और परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के इस कदम को सराहते हुए कहा कि यह जन्मदिन वास्तव में समाज के लिए समर्पित एक प्रेरक उदाहरण है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि सांसद के प्रयासों और योजनाओं को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाकर जनहित के कार्यों को और मजबूत करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!