मदीना में श्रद्धालुओं की बस डीजल टैंकर से टकराकर बनी आग का गोला, 42 भारतीयों की की मौत

Astitva Times Desk
7 Min Read

 

सऊदी अरब के मदीना में एक अत्यंत दुखद बस हादसा हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं, इसमें अधिकतर भारतीय बताए जा रहे हैं।

सऊदी अरब में मदीना के पास एक डीजल टैंकर से उमरा तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस की टक्कर में कम से कम 42 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सऊदी अरब के स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में कई भारतीय नागरिक माने जा रहे हैं। यह बस मक्का से मदीना जा रही थी, जब सुबह लगभग 1.30 बजे IST पर मुफरीहात के पास यह दुर्घटना हुई।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बस में सवार अधिकांश यात्री तेलंगाना के हैदराबाद से थे। जेद्दाह में भारतीय दूतावास ने भी एक 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (8002440003) जारी किया है।

प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया गहरा दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास सभी संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय दूतावास की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक जताया गया और साथ ही हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। पीड़ित परिवार के लोग नंबर पर कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रियाद में हमारा दूतावास और जेद्दाह में वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और परिवारों को पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मदीना के निकट हुई त्रासदी से मैं बहुत दुखी हूं। मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वो भारतीय पीड़ितों के परिवारों की सहायता करें।

केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया कि सऊदी अरब में मदीना-मक्का राजमार्ग पर हुई दुखद बस दुर्घटना से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में कई भारतीय तीर्थयात्री मारे गए। हम अपने दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं जो अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं…’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रियाद में हमारा दूतावास और जेद्दाह में वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और परिवारों को पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब बस में आग लगी तब उसमें 42 उमरा तीर्थयात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि वह रियाद में भारतीय दूतावास के उप-मिशन प्रमुख (DCM) अबू मथेन जॉर्ज के संपर्क में हैं, जिन्होंने उन्हें दुर्घटना के बारे में जानकारी जुटाने का आश्वासन दिया। रिपोर्टों के अनुसार, हैदराबाद की दो एजेंसियों, अल-मीना हज और उमरा ट्रेवल्स के माध्यम से यात्रा करने वाले लगभग 16 उमरा तीर्थयात्री इस भयानक बस अग्निकांड में मारे गए लोगों में शामिल थे। ओवैसी ने केंद्र सरकार से शवों को भारत वापस लाने और घायलों को उचित चिकित्सा उपचार प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

जेद्दाह में भारतीय दूतावास की सहायता
जेद्दाह में भारतीय दूतावास ने भी एक सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 8002440003 जारी किया है। भारतीय दूतावास की ओर से इसके लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

तेलंगाना सरकार ने कहा है कि वह रियाद में भारतीय दूतावास के संपर्क में है, और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली के अधिकारियों को दूतावास के अधिकारियों के साथ मिलकर समन्वय स्थापित करने के लिए कहा है। सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को दुर्घटना में तेलंगाना के पीड़ितों की संख्या का विवरण एकत्र करने के लिए भी कहा है, और राज्य सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सरकार ने पीड़ितों के परिवार की सहायता के लिए +91 7997959754 और +91 9912919545 नियंत्रण कक्ष नंबर भी जारी किए हैं।

गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के बाद बस में आग लगने के कारण, उस समय सो रहे कई यात्रियों को बचने का कम मौका मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों में कम से कम 11 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल थे, हालांकि अधिकारी अभी भी संख्या सत्यापित कर रहे हैं।

मदीना के पास एक भीषण दुर्घटना में उमरा तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस और एक डीज़ल टैंकर की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 42 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सऊदी अरब के स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में कई भारतीय नागरिक शामिल हैं। यह दुखद घटना तब हुई जब बस मक्का से मदीना जा रही थी और सुबह लगभग 1.30 बजे IST पर मुफरीहात के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार अधिकांश यात्री तेलंगाना के हैदराबाद से थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!