उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस बार की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां प्रदेश के करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. इस ड्राफ्ट में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. आयोग के अनुसार, यह सूची 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार की गई है, जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर से हुई थी।

यूपी में ड्राफ्ट लिस्ट का प्रकाशन तीन बार टलने के बाद आजा जारी किया गया. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की कॉपी सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि लगभग 18 प्रतिशत लोगों ने फॉर्म जमा नहीं किये।
उन्होंने कहा कि पहले यूपी में करीब 15 करोड़ मतदाता थे, जिनमें से 12.55 करोड़ मतदाताओं (81.30%) ने खुद या परिवार के किसी सदस्य के जरिए गणना प्रपत्र (enumeration form) पर हस्ताक्षर कर उसे जमा किया. उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए, उनके पीछे कई कारण हो सकते हैं।


– 46.23 लाख मतदाता (2.99 प्रतिशत)) मृत पाए गए.
– 2.17 करोड़ मतदाता या अनुपस्थित (14.06 प्रतिशत)) मिले या वो शिफ्ट कर गए.
– 25.47 लाख मतदाता (1.65 प्रतिशत) एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए।
इन्हीं कारणों से 2.89 करोड़ नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं. फिलहाल यूपी में ड्राफ्ट सूची के अनुसार मतदाताओं की संख्या करीब 12.55 करोड़ रह गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार अब एक पोलिंग स्टेशन पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे, जबकि पहले यह संख्या करीब 1500 थी. इसी वजह से नए पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए, जिसमें अतिरिक्त समय लगा. निर्वाचन आयोग ने 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है. जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, वे इस अवधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं. सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा, और 6 मार्च 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। चुनाव आयोग ने 18 साल पूरे कर चुके सभी नए मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम जरूर जांचें. नाम न होने पर फॉर्म-6, और नाम या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध है।

यूपी SIR में सभी 75 जिलों मे कहां कितने वोट कटे?
1. सहारनपुर – 4,32,534 (16.37%)
2. मुजफ्फरनगर – 3,44,217 (16.29%)
3. मेरठ – 6,65,635 (24.65%)
4. गाजियाबाद – 8,18,139 (28.83%)
5. बुलन्दशहर – 4,03,369 (15.14%)
6. गौतम बुद्ध नगर – 44,74,71 (23.98%)
7. बागपत – 177299 (18.15%)
8. आगरा – 8,36,943 (23.25%)
9. अलीगढ – 5,20,189 (18.60%)
10. मथुरा – 3,73,793 (19.19%)
11. फिरोजाबाद – 3,44,752 (18.13%)
12.मैनपुरी – 2,26,875 (16.17%)
13. एटा – 2,20,426 (16.80%)
14. हाथरस – 1,89,616 (16.30%)
15. बरेली – 7,14,753 (20.99%)
16. बदायूं – 4,92,995 (20.39%)
17. शाहजहांपुर – 5,03,922 (21.76%)
18. पीलीभीत – 1,99,772 (13.61%)
19. मुरादाबाद – 3,87,611 (15.76%)
20. रामपुर – 3,21,571 (18.29%)
21.बिजनौर- 4,27,159 (15.53%)
22.अमरोहा – 1,81,177 (13.22%)
23. कानपुर नगर – 9,02,148 (25.50%)
24. कानपुर देहात – 2,03,957 (15.26%)
25. इटावा – 2,33,018 (18.95%)
26. फर्रुखाबाद – 2,90,824 (20.80%)
27. कन्नौज – 2,78,095 (21.57%)
28. औरैया – 1,58,055 (15.36%)
29. प्रयागराज – 11,56,305 (24.64%)
30. फ़तेहपुर – 3,15,468 (16.32%)
31. प्रतापगढ़ – 5,00,109 (19.81%)
32. कौशांबी – 2,19,698 (18.00%)
33. झांसी – 2,19,612 (13.92%)
34. ललितपुर – 95,447 (9.95%)
35. जालौन – 2,12,059 (16.34%)
36. हमीरपुर – 90,560 (10.78%)
37. महोबा – 85,352 (12.42%)
38. बांदा – 1,75,421 (13.00%)
39.चित्रकूट – 1,00,092 (13.67%)
40. वाराणसी – 5,73,203 (18.18%)
41. जौनपुर – 5,89,543 (16.51%)
42. गाजीपुर – 4,08,689 (13.85%)
43. चंदौली – 2,30,086 (15.45%)
44. मिर्जापुर – 3,42,761 (17.94%)
45. सोनभद्र – 2,51,964 (17.93%)
46. भदोही – 2,06,320 (16.73%)
47. आजमगढ़ – 5,66,606 (15.25%)
48. मऊ – 3,00,223 (17.52%)
49. बलिया – 4,55,976 (18.16%)
50. गोरखपुर – 6,45,625 (17.61%)
51. महाराजगंज – 3,01,022 (15.11%)
52.देवरिया – 4,14,799 (17.22%)
53.कुशीनगर – 5,02,640 (18.65%)
45. सोनभद्र – 2,51,964 (17.93%)
46. भदोही – 2,06,320 (16.73%)
47. आजमगढ़ – 5,66,606 (15.25%)
48. मऊ – 3,00,223 (17.52%)
49. बलिया – 4,55,976 (18.16%)
50. गोरखपुर – 6,45,625 (17.61%)
51. महाराजगंज – 3,01,022 (15.11%)
52.देवरिया – 4,14,799 (17.22%)
53.कुशीनगर – 5,02,640 (18.65%)
54. बस्ती – 2,98,287 (15.70%)
55. सिद्धार्थनगर – 3,98,900 (20.33%)
56. संत कबीर नगर – 2,66,870 (19.96%)
57. लखनऊ – 12,00,138 (30.04%)
58.उन्नाव – 4,07,171 (17.51%)
59. रायबरेली – 3,48,862 (16.35%)
60.सीतापुर – 6,23,772 (19.55%)
61.हरदोई – 5,44,682 (18.04%)
62. खीरी (लखीमपुर) – 5,05,802 (17.50%)
63. गोंडा – 4,69,637 (18.40%)
64.बहराइच – 5,41,328 (20.44%)
65.बलरामपुर – 4,11,200 (25.98%)
66. श्रावस्ती – 1,34,992 (16.51%)
67. अयोध्या – 3,35,742 (17.69%)
68. सुल्तानपुर – 3,16,947 (17.19%)
69. बाराबंकी – 3,73,154 (16.00%)
70. अम्बेडकर नगर – 2,58,547 (13.82%)
71. कासगंज – 1,72,238 (16.28%)
72.अमेठी – 2,67,241 (18.60%)
73. हापुड – 2,57,903 (22.30%)
74. शामली – 1,63,458 (16.75%)
75. संभल – 3,18,601 (20.29%)












