योग नगरी में ट्रेन हादसा; शटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डब्बे पलटे, देखें वीडियो

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया. स्टेशन यार्ड में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस अचानक बेकाबू हो गई और ट्रैक के पास बनी दीवार तोड़कर बाहर निकल गई. हादसे में इंजन समेत ट्रेन के तीन कोच पटरी से उतर गए और पलट गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. चूंकि ट्रेन खाली थी, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर के अनुसार ट्रेन नंबर 14317 उज्जैनी एक्सप्रेस स्टेशन यार्ड में शंटिंग कर रही थी, तभी अचानक कंट्रोल बिगड़ने की वजह से दीवार तोड़कर बाहर निकल गयी. आसपास के लोगों के अनुसार ट्रेन अचानक आगे बढ़ी और दीवार तोड़ते हुए खांड गांव क्षेत्र की ओर निकल गई. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रेन पूरी तरह खाली थी. रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घटना में किसी यात्री या कर्मचारी के हताहत होने अथवा घायल होने की कोई सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए. राहत के काम शुरू कर दिए गए हैं।

हादसे के बाद रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरआती जांच में पता चला है कि शंटिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी या ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है और पटरी से उतरे कोचों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. इस दौरान दिल्‍ली मुख्‍यालय के इस पर नजर रखी जा रही है और जल्‍दी जल्‍दी से रिस्‍टोर करने का काम चल रहा है. जांच शुरू कर दी गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!