अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला ने जताया गहरा शोक

8

 

देहरादून। राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला ने प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री सम्मानित खिलाड़ी तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के गौरव जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद, स्तब्ध करने वाला और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

कुलदीप बुटोला ने अपने शोक संदेश में कहा कि जसपाल राणा ने भारतीय निशानेबाजी को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण के बल पर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरवान्वित किया। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की धरती ने एक ऐसे महान खिलाड़ी को खो दिया है, जिसने अपनी प्रतिभा और अथक मेहनत से न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया। खेलों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और भारतीय खेल इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा उनके असंख्य प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पूरे खेल जगत के लिए यह अत्यंत भावुक क्षण है और जसपाल राणा के योगदान को सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा।