आप की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक काशीपुर में संपन्न, कार्यकारणी का विस्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। काशीपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी की एकदिवसीय बैठक में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया की अध्यक्षता में पार्टी से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आप प्रभारी ने “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” कार्यक्रम की समीक्षा के साथ-साथ, पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान आप प्रभारी ने आगामी चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक भी की जिसमें हरिद्वार में आगामी पंचायत चुनाव और सल्ट में उपचुनाव के लिए भी एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित की,जिसमें आप उपाध्यक्षों को विस्तृत रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई जो शीर्ष नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, शिशुपाल रावत, बसंत कुमार, शारिक अफरोज और ओपी मिश्रा शामिल है। इसके अलावा डॉक्टर यूनुस चौधरी को आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष,विनोद तिवारी एडवोकेट को लीगल अधिवक्ता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष,जितेंद्र मलिक को पार्टी का सयुंक्त सचिव, शिशुपाल रावत को महिला विंग प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई ।

आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जिन भावनाओं को लेकर उत्तराखंड का निर्माण किया गया था 20 वर्ष बीत जाने पर भी वे सपने पूरे नहीं हुए,मगर राजनीति परिवर्तन का संकल्प लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को सजाने संवारने और उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करने आई है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली चमक सकती है तो उत्तराखंड क्यों नहीं ?
बैठक में उत्तराखंड में भी केजरीवाल कार्यक्रम की सफलता पर बूथ स्तर तक की समीक्षा की गई।

प्रदेश कार्यकारिणी की आज की बैठक में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, सह प्रभारी राजीव चौधरी, जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, बसंत कुमार शिशुपाल रावत, रजिया बेग, दिगमोहन नेगी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित जोशी, शारिक अफरोज, विशाल चौधरी, सुनील लोहिया, धर्मवीर अवाना, संदीप पांचाल, जितेंद्र फुलारा, हर्षित नौटियाल, हरीश नौटियाल, रविंद्र सजवान, शिखर चंद, अजीत पाल सिंह, त्रिनाथ विश्वास समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!