नीतीश सरकार का बडा फैसला, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी धार्मिक स्थल

MS Malik
By
1 Min Read

बाजार एवं दुकानें भी शाम 7:00 बजे तक ही खोल सकेंगे व्यापारी

पटना। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश की सभी दुकानें अब शाम को 7 बजे तक ही खुल सकेंगी। 30 अप्रैल तक सभी धार्मिक स्थल आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा 18 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज सहित शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जो लोग बिहार वापस लौट रहे हैं, उनके लिए व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों का रेलवे स्टेशनों पर कोरोना टेस्ट किया जायेगा। स्कूल कॉलेज को 11 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!