प्रदेश में 48 घंटे के लिए और बढ़ाई गई लॉकडाउन की मियाद

MS Malik
By
2 Min Read

वीकेंड लॉकडाउन की अवधि तीन दिन से बढ़ाकर 5 दिन कर दी गई है। शुक्रवार की रात 8.00 बजे से लागू किया गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लागू किये गये वीकेंड लॉकडाउन की अवधि तीन दिन से बढ़ाकर 5 दिन कर दी गई है। शुक्रवार की रात 8.00 बजे से लागू किया गया। लाॅकडाउन अब बृहस्पतिवार की सवेरे 7.00 बजे खुलेगा।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश भर में लागू किया गया तीन दिन का लॉकडाउन अब विस्तारित कर 5 दिन कर दिया गया है। शुक्रवार की रात 8.00 बजे से आरंभ हुए लॉकडाउन की अवधि जोकि मंगलवार की सवेरे 7.00 बजे समाप्त होने वाली थी, अब बृस्पतिवार की सवेरे 7.00 बजे समाप्त होगी। इन दो दिनों में पहले की तरह सभी पाबंदियां लागू रहेगी। बाजार में सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। केवल दवा व अन्य कई आवश्यक सेवाओं को जारी रखने की अनुमति होगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि सरकार अपने संसाधनों के जरिए कोरोना संक्रमण को थामने के हरसंभव उपाय कर रही है। जिसके चलते कुछ प्रतिबंधात्मक उपाय भी लागू किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!