राजधानी में एसटीएफ का छापा, दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स STF ने
देर रात राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र में छापा मारकर
ऑनलाइन फ़र्ज़ी एन्टी वायरस बेचने के नाम पर लोगों को ठगने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आठ लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, हाईटेक टूल्स, सॉफ्टवेयर्स भी बरामद किये है।

शातिर ठग गूगल कंपनी की सिक्योरिटी को भी बाईपास करने के लिए होता था डार्क वेब से खरीदे सॉफ्टवेयर का करते थे प्रयोग। गिरफ्तार मास्टरमाइंड से मिली प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक प्रति माह दस से पंद्रह लाख की करते थे धोखाधड़ी।

मास्टरमाइंड से BMW कार, लैंड क्रूजर, इंनोवा, टोयोटा कोरोला कारे भी पुलिस ने बरामद की हैं।
पिछले कई दिनों से स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड इनके बारे में जुटा रही थी जानकारी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!