लच्छीवाला फ्लाईओवर पर आपस में भिड़ी दो कार, 9 लोग घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के लच्छीवाला फ्लाई ओवर पर बुधवार शाम एक अर्टिगा कार और बुलेरो वाहन की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार 9 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से जौलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस बीच पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

कोतवाली के अंतर्गत डोईवाला-लच्छीवाला फ्लाई ओवर पर बुधवार शाम अर्टिगा कार के विपरीत दिशा में आ जाने से कर्णप्रयाग से देहरादून जा रही बुलोरे वाहन टकरा गया। हाईवे में दुर्घटना घटते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाल सूर्य भूषण नेगी व कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम पंवार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। पुलिस टीम ने फ्लाईओवर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर फ्लाई ओवर में ट्रेफिक को सुचारू कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!