कैबिनेट मंत्री ने किया हृदय रोग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन एवं शौचालय का लोकार्पण

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। मसूरी में छावनी परिषद लंढौर एवं वेलमेड अस्कीपताल की ओर से चार दुकान में हृदय रोग जांच शिविर लगाया गया। इस मौके पर एनएचवीएम के माध्यम से चश्में व छड़ी वितरित की गई। साथ ही एमडीडीए के माध्यम से बनाये गये अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण भी किया गया।

चार दुकान पर छावनी परिषद द्वारा आयोजित हृदय रोग जांच शिविर का उदघाटन मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर ने कहा कि बहुत कम समय में यह जांच शिविर वैलमेड अस्पताल की ओर से लगाया गया। उन्होंने कहा कि देश की 62 छावनियों में मसूरी का कैंट सबसे पुराना है, लेकिन यहां पर स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं हैं। इसके लिए राठौरँने कैबिनेट मंत्री से अनुरोध किया कि डिस्पेंसरी निर्माण में सहयोग करें। स्वच्छ भारत व आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चार दुकान में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय का निर्माण एमडीडीए ने करवाया है जिसके लिए राठौर ने एमडीडीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद अपने क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा सहयोग करती रहेगी। 


 इस मौके पर वेलमेड अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डा0 चेतन शर्मा ने हृदय रोग से बचने के उपाय बताये व कहा कि अधिक तली व चिकनाई खाने से बचें। उन्होंने कहा कि पहले हृदय रोग का उपचार नहीं होता था लेकिन अब सभी सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में स्मोकिंग, हार्ट अटैक व उच्च रक्तचाप की बीमारी अधिक देखी गई है। 

  कार्यक्रम में बतौर मुंख्य अतिेथि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छावनी क्षेत्र के चार दुकान में शौचालय नहीं था छावनी परिषद के सीईओ ने कहा जिस पर एमडीडीए के माध्यम से आधुनिक शौचालय बनाया गया। उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन शौचालन न होने से क्या संदेश लेकर जाते होंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यधिक जरूरत है, छावनी परिषद अगर डिस्पेंसरी बनाती है तो उसमें सभी उपकरण वह उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने एमडीडीए की पूरी टीम को बधाई दी कि उन्होंने बहुत सुंदर शौचालय का निर्माण करवाया है। 

 इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, बादल प्रकाश, ब्रिगेडियर रवि डिमरी, छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक सिंकंदर, डा0 वासु, डा0 सूर्य प्रकाश, डा0 जगदीश, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, रमेश कन्नौजिया, मुकेश धनाई, राकेश अग्रवााल, अनीता पुंडीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष/ सभासद महेश चंद्र ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के छावनी परिषद आगमन पर क्षेत्रवासियों के लिए कोई घोषणा नहीं किए जाने पर निराशा व्यक्त की है। महेश चंद्र ने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग सहित अन्य कई समस्याएं बनी हुई हैं। इनके निराकरण की उम्मीद क्षेत्र के लोग कैबिनेट मंत्री से लगाए हुए थे। परंतु कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की राहत के लिए कोई भी घोषणा नहीं की जिससे स्थानीय लोग निराश हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!